Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दलीप ट्रॉफी : उत्तर क्षेत्र को 61 रनों की बढ़त

भोजनकाल तक मिथुन मन्हास (65) और पारस डोगरा (24) नाबाद लौटे। मन्हास 75 गेंदों पर आठ चौके और एक छक्का लगा चुके हैं जबकि डोगरा 39 गेंदों पर तीन चौके लगाकर मन्हास का साथ निभा रहे हैं। इन दोनों बल्लेबाजों के बीच चौथे विकेट के लिए 56 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

उत्तर क्षेत्र की ओर से चौथे दिन की शुरुआत शुक्रवार के नाबाद लौटे बल्लेबाज (नितिन सैनी 21) और मनदीप सिंह (9) ने की। उत्तर क्षेत्र ने तीसरे दिन एक विकेट के नुकसान पर 50 रन बनाए थे।

मनदीप अपने कल के स्कोर में 13 रन जोड़कर 22 रन के निजी योग पर श्रीनाथ अरविंद की गेंद पर मुरलीधरन गौतम के हाथों लपके गए। मनदीप ने 57 गेंदों पर तीन चौके लगाए।

सैनी 135 गेंदों पर नौ चौकों की मदद से 65 रन बनाकर प्रज्ञान ओझा की गेंद पर गौतम को कैच थमाकर चलते बने। मनदीप ने पहले सैनी के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 57 रन और मन्हास के साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी की।

दक्षिण क्षेत्र की ओर से ओझा ने दो विकेट झटके हैं जबकि एक विकेट अरविंद के खाते में गया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Saturday, February 5, 2011, 13:15 [IST]
Other articles published on Feb 5, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+