चैम्पियंस लीग : न्यू साउथ वेल्स ने 4 विकेट गंवाए (लीड-2)
न्यू साउथ वेल्स को पहला झटका 24 रन के कुल योग पर लगा। फिल ह्यूज तीन रन बनाने के बाद आउट हुए थे। इसके बाद 32 के कुल योग पर विस्फोटक पारी खेल रहे डेविड वार्नर भी चलते बने। वार्नर ने 19 रन बनाए।
हालात अभी सुधरे भी नहीं थे कि 45 के कुल योग पर कप्तान साइमन कैटिच भी पेवेलियन लौट गए। कैटिच ने 16 रन बनाए। कैटिच की विदाई के लगभग पांच मिनट बाद ही मोएसिस हेनरिक्स भी आउट हो गए। हेनरिक्स ने चार रन बनाए।
खबर लिखे जाने तक न्यू साउथ वेल्स टीम के आठ ओवर में चार विकेट खोकर 51 रन बना लिए थे। बेन रोरर चार रन बनाकर खेल रहे थे जबकि स्टीवन स्मिथ ने दो रन बनाए थे।
इससे पहले, वेस्टइंडीज के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी डरेन गंगा की कप्तानी में खेल रही त्रिनिदाद एवं टोबेगो टीम ने टॉस जीता और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
टेस्ट टीम के धुरंधर बल्लेबाज कैटिच की कप्तानी में खेल रही आस्ट्रेलिया की न्यू साउथ वेल्स की प्रांतीय टीम अपने ही देश की विक्टोरिया प्रांत की टीम को हराकर फाइनल में पहुंची है।
दूसरी ओर, बेहतरीन फार्म में चल रही वेस्टइंडीज की क्लब टीम त्रिनिदाद एवं टोबेगो ने गुरुवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी क्लब केप कोबराज को पराजित किया था।
पिछले 15 दिनों से जारी इस टूर्नामेंट का आज समापन हो जाएगा। पहली बार आयोजित किए जा रहे इस टूर्नामेंट में सात देशों की कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया। खिताब जीतने वाली टीम को 60 लाख डॉलर की पुरस्कार राशि मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications