For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

US Open 2019 : सेरेना विलियम्स ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, दर्ज की 100वीं जीत

नई दिल्ली। स्टार टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने मंगलवार रात आर्थर एश स्टेडियम में शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिका ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। छह बार की चैंपियन सेरेना ने चीन की युवा खिलाड़ी वांग किआंग को सीधे सेटों में 6-1, 6-0 से आसानी से हरा दिया। 23 बार की ग्रैंड स्लैम विजेता सेरेना ने यह मैच जीतने के लिए केवल 44 मिनट का समय लिया और यह उनकी अरेरिकन ओपन में 100वीं जीत रही।

सेरेना सेमीफाइनल में यूक्रेन की एलिना स्वितोलिना से गुरुवार को भिड़ेगी। मैच के बाद उन्होंने कहा, 'मेरे मन में यह कभी नहीं आया था कि मैं 100 मैच जीत पाऊंगी। यह मेरे लिए खास था और मैं इसे गंवाना नहीं चाहती थी। मैं जानती थी कि मुझे आज यहां आकर बेहतर खेलना होगा। मैं बढ़िया महसूस कर रही हूं।' वहीं वांग को लेकर सेरेना ने कहा, 'जब मैं किसी ऐसे खिलाड़ी से खेलती हूं जो वास्तव में अच्छा खेल रहा है तो मुझे पता होता है कि इस मैच में या तो उसे घर जाना होगा या फिर मुझे, लेकिन मैं घर जाने के लिए तैयार नहीं हूं। मुझे जीतना होगा और आगे बढ़ना होगा।'

सेरेना ने इस मैच में बेहद दमदार प्रदर्शन किया और विपक्षी खिलाड़ी को कोई मौका न देते हुए केवल 15 अंक गंवाए। दूसरे सेट में चीनी खिलाड़ी केवल 4 अंक ही जीत सकी। सेरेना ने कुल 25 विनर दागे जबकि वांग एक भी विनर नहीं लगा पाई। वह केवल छठा गेम जीत पाई। वांग ने अपने पहले ग्रैंड स्लैम क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने के लिए उलटफेर करते हुए मौजूदा फ्रेंच ओपन चैम्पियन और वर्ल्ड नंबर-2 एश्ले बार्टी को मात दी थी। सेरेना रविवार को हुए चौथे राउंड के मुकाबले में स्लिप होकर गिर गई थीं जिसकी वजह से उनका दाएं टखना मुड़ गया था। उन्होंने मंगलवार को कहा कि वे अब बढ़िया महसूस कर रही हैं। इस मैच में टखने की चोट के बावजूद सेरेना क्वार्टर फाइनल में पहुंचने में कामयाब रहीं थी। सेरेना ने इस मैच में पेट्रा मार्टिक को 6-3 6-4 हराया था।

Story first published: Wednesday, September 4, 2019, 13:12 [IST]
Other articles published on Sep 4, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+