दिल्ली 154 रनों पर धराशायी, विनय के खाते में 8 विकेट (लीड-1)
विनय ने अपने करियर की अब तक की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी करते हुए 32 रन देकर दिल्ली के आठ बल्लेबाजों को पेवेलियन की राह दिखाई। दिल्ली की ओर से पुनीत बिष्ट ने सर्वाधिक नाबाद 31 रन बनाए। इसके अलावा मयंक तेहलान ने 28 और शिखर धवन ने 26 रनों का योगदान दिया। कप्तान आकाश चोपड़ा सिर्फ छह रन बना सके।
जवाब में खेलने उतरी कर्नाटक की टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट के नुकसान पर 91 रन बना लिए थे। सलामी बल्लेबाज के.बी. पवन 40 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि राहुल द्रविड़ 33 रन बनाकर उनका साथ दे रहे हैं।
पवन ने अपनी 86 गेंदों की नाबाद पारी के दौरान सात चौके लगाए हैं जबकि मेरठ में उत्तर प्रदेश पर मिली जीत के दौरान 97 और 51 रनों की पारी खेलने वाले द्रविड़ ने चार चौके जड़े हैं।
देश के विभिन्न मैदानों पर जारी रणजी मुकाबलों के पहले दिन के खेल के आंकड़े :
राजकोट में : उत्तर प्रदेश बनाम सौराष्ट्र, उत्तर प्रदेश-287/5, शिवकांत शुक्ला 119, परविंदर सिंह नाबाद 120।
दिल्ली में : रेलवे बनाम हिमाचल, रेलवे-234/4, तेजिंदर पाल सिंह 102, येरे गौड़ 48 नाबाद, सरनदीप सिंह 4/79।
कोलकाता में : बड़ौदा बनाम बंगाल, बड़ौदा-219/6, जैकब मार्टिन 46, इरफान पठान नाबाद 42, लक्ष्मी रतन शुक्ला 2/38, सौरव सरकार 2/50।
मोहाली में : पंजाब बनाम हैदराबाद, पंजाब-221, रवि इंदर सिंह 63, अर्जुन कक्कर 30, एम. प्रणीत अर्जुन 6/47, अल्फ्रेड एबोसलेम 3/56, हैदराबाद-12/1।
अहमदाबाद में : गुजरात बनाम तमिलनाडु, गुजरात-275/5, पार्थिव पटेल 130 नाबाद, भाविक ठक्कर 72।
मुंबई में : मुंबई बनाम उड़ीसा के बीच पहले दिन का खेल बारिश के कारण नहीं हो सका।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications