Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राष्ट्रमंडल खेलों में सबसे बड़ा दल भेजेगा ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया राष्ट्रमंडल खेल एसोसिएशन (एसीजीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पेरी क्रासव्हाइट ने कहा कि एसीजीए दिल्ली में खिलाड़ियों का एक बड़ा दल भेजेगा और पदक पाने की संभावनाओं पर जोर देगा।

क्रासव्हाइट ने एक बयान जारी कर कहा, " हम 425 खिलाड़ियों के दल को दिल्ली भेजने की आशा कर रहे हैं। विदेशों में आयोजित होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में यह अब तक का सबसे बडा दल होगा। मैनचेस्टर में हमारे पास 371 सदस्य थे, जबकि मेलबर्न में 425 सदस्य शामिल थे।"

उन्होंने कहा, "दिल्ली में कड़ी चुनौतियां सामने आएंगी जिसमें हमारे प्रदर्शन की संभावनाए भी शामिल हैं। पिछले पांच राष्ट्रमंडल खेलों से ऑस्ट्रेलियाई टीम के पदकों की संख्या में वृद्धि हो रही है। वर्ष 2006 में मेलबर्न में हुए राष्ट्रमंडल खेल में टीम ने 221 पदक हासिल किए थे।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:28 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+