चैम्पियंस लीग : मिलान ने रियल को हराया, मैनचेस्टर युनाइटेड भी जीता
दूसरी ओर, इंग्लैंड के क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड ने भी जीत हासिल की। युनाइटेड ने लुइस वेलेंसिया के एकमात्र गोल की मदद से रूस के क्लब सीएसकेए मास्को को 1-0 से हराया। युनाइटेड ने अभी तक अपने ग्रुप में एक भी मैच नहीं गंवाया है।
इस जीत के साथ मिलान ग्रुप-सी में छह अंक लेकर मेड्रिड के साथ संयुक्त रूप से शीर्ष पर पहुंच गया है। मार्सेली और ज्यूरिख के तीन-तीन अंक हैं। दोनों टीमें संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं।
ग्रुप-ए में खराब खेल के बावजूद फ्रांसीसी क्लब बोरड्यूक्स जर्मनी के क्लब बेयर्न म्यूनिख को 2-1 से पराजित करने में सफल रहा। थॉमस मुलर और डेनियल बायटेन के बाहर भेजे जाने के बाद बेयर्न की टीम अंतिम क्षणों में नौ खिलाड़ियों के साथ खेली।
ग्रुप-डी में इंग्लैंड के क्लब चेल्सी ने स्पेन के एटलेटिको मेड्रिड को 4-0 से पराजित कर दिया। चेल्सी के लिए सोलोमन कालोउ ने दो गोल किए। इस जीत के साथ चेल्सी ने नौ अंक जुटा लिए हैं। तालिका में एटलेटिको और पोटरे छह-छह अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications