यूएस ओपन: 10वीं बार सेमीफाइनल में पहुंची सेरेना विलियम्स, कैरोलिना प्लिस्कोवा को हराया
नई दिल्ली। दुनिया की पूर्व नंबर 1 टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने मंगलवार को यूएस ओपन में चेक गणराज्य की आठवीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना प्लिस्कोवा को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। महिला टेनिस के सिंग्लस में सेरेना ने लगतार 10वीं बार जगह बनाई है। 6 बार यूएस ओपन अपने नाम कर चुकी सेरेना विलियम्स ने प्लिस्कोवा को 6-4,6-3 से मात दी। सेरेना ने इस जीत के साथ प्लिस्कोवा से अपना पिछला हिसाब भी चुकता कर लिया।
दो साल पहले प्लिस्कोवा ने सेरेना को सेमीफाइनल में हराकर उन्हें उनके 24वें ग्रैंड स्लैम टाइटल से दूर कर दिया था। विश्व में 26 नंबर के रैंकिंग वाली सेरेना ने पहला गेम जीतते हुए अभियान आगे बढ़ाया लेकिन दूसरे गेम में 8वीं वरीयता प्राप्त प्लिस्कोवा के सामने उन्हें थोड़ी मशक्कत करनी पड़ी।
इससे पहले सेरेना विलियम्स ने गैरवरीय काइया कैनेपी को रविवार को 6-0, 4-6, 6-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की थी। 23 बार की ग्रैंडस्लैम विजेता सेरेना ने पहले सेट में काइया को आसानी से मात्र 18 मिनट में हराया था। इस गेम के दौरान पहले दौर में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप को हराने वाली काइया ने दूसरे सेट में शानदार वापसी कर इसे 6-4 से अपने नाम कर दर्शकों में रोमांच पैदा किया लेकिन तीसरे सेट में अनुभवी
सेरेना ने विरोधी खिलाड़ी से गलतियां कराते हुए यह मैच अपने नाम किया और जीत के साथ यूएस ओपन में अभियान आगे बढ़ाया। इससे पहले यूएस ओपन टूर्नामेंट में बड़ा उलटफेर देखने को मिला जहां पांच बार के अमेरिकी ओपन चैंपियन रोजर फेडरर को ऑस्ट्रेलिया के जॉन मिलमैन ने हराते हुए टूर्नामेंट में आगे जगह बनाई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
