Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

बेबी बंप के साथ नाच रही सेरेना विलियम्स का वीडियो हुआ वायरल

नई दिल्ली। टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स ने स्नैपचैट पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें वह अपने बेबी बंप के साथ नाचती हुई नजर आ रही हैं। 35 वर्षीय अमेरिकन टेनिस खिलाड़ी सेरेना वीडियो में फुल ग्रे स्लीवलेस ड्रैस में दिखाई दे रही हैं।

बेबी बंप के साथ डांस

वीडियो में सेरेना अपने बेबी बंप पर हाथ रखकर गाना गाती हुई नाच रही हैं। सेरेना किसी एक लेडीज रूम में गाने के साथ एंजॉय करती हुई नजर आ रही हैं।

एलेक्सिस ओहानियन के साथ की थी सगाई

एलेक्सिस ओहानियन के साथ की थी सगाई

सेरेना ने सोशल मीडिया वेबसाइट रेड्डिट के को-फाउंडर एलेक्सिस ओहानियन से दिसंबर 2016 में सगाई की थी। सेरेना ने इसी साल अप्रैल माह में सोशल मीडिया पर अपने फैंस को बताया था कि वह 20 सप्ताह से प्रेगनेंट है। जिसका मतलब साफ है कि जनवरी में हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान सेरेना प्रेगनेंट थी।

वैनिटी फेयर के लिए करवाया खास फोटोशूट

वैनिटी फेयर के लिए करवाया खास फोटोशूट

वैनिटी फेयर मैगजिन के आने वाले अगस्त अंक में सेरेना विलियम्स ने अपनी लव-लाइफ के बारे में जिक्र किया है। वैनिटी फेयर के अगस्त वाले अंक में आप सेरेना और एलेक्सिस की लव स्टोरी में भी पढ़ सकते हैं। आपको बता दें कि सेरेना विलियम्स ने इसके लिए एक खास फोटोशूट भी करवाया है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+