श्रीसंत में स्वाइन फ्लू के लक्षण, अस्पताल में भर्ती (लीड-1)
श्रीसंत को गले में खराश, उच्च बुखार की शिकायत के बाद गुरुवार को 11.30 बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
फोर्टिस अस्पताल के निदेशक ए.आर. बनर्जी ने कहा कि श्रीसंत को अस्पताल में भर्ती कराया गया है लेकिन उनकी जांच रिपोर्ट मैं सार्वजनिक नहीं कर सकता क्योंकि यह चिकित्सकीय पेशे की नैतिकता के खिलाफ है।
पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन के संयुक्त सचिव जी.एस. वालिया ने कहा कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और इसको लेकर घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि अन्य किसी खिलाड़ी में इस तरह के लक्षण नहीं हैं।
भारतीय टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने कहा कि टीम को लेकर अंतिम फैसला सुबह लिया जाएगा।
इस तरह शनिवार को पंजाब क्रिकेट संघ मैदान (पीसीए) पर श्रीलंका के साथ खेले जाने वाले दूसरे ट्वेंटी-20 मैच में तेज गेंदबाज शांताकुमारन श्रीसंत और मध्यक्रम के बल्लेबाज रोहित शर्मा नहीं खेल सकेंगे।
नागपुर में खेले गए पहले मैच में क्षेत्ररक्षण के दौरान रोहित को कंधे में चोट लग गई थी।
रोहित ने शुक्रवार को पीसीए मैदान पर अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया लेकिन कप्तान महेंद्र सिंह धौनी ने साफ कर दिया कि चूंकि रोहित मैच के लिए फिट नहीं हैं, लिहाजा उनके स्थान पर विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक को टीम में शामिल किया जा रहा है।
टीम प्रबंधन के मुताबिक अंतिम-11 सदस्यों का चयन मैच के दिन ही किया जाएगा। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि यूसुफ पठान के स्थान पर दूसरे मैच के लिए आर. अश्विन को मौका दिया जाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications