Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

प्रेग्नेंट है सेरेना विलियम्स, स्विमिंग सूट में दिखा बेबी बंप, गलती से हुआ खुलासा

नई दिल्ली। टेनिस की सबसे चर्चित और सर्वोच्च वरीयता प्राप्त सेरेना विलियम्स गर्भवती है। सेरेना मां बनने वाली है और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है। सेरेना ये बात अपने फैंस को नहीं बताना चाहती थी, लेकिन उनकी खुद की गलती की वजह से ये बात फैंस तक पहुंच गई। सेरेना विलियम्स का कहना है कि उनका अपने गर्भवती होने की खबर साझा करने का कोई इरादा नहीं था और उन्होंने गलती से इसका खुलासा कर दिया।

दरअसल सेरेना ने हाल ही में स्विमिंग ड्रेस में अपनी एक फोटो शेयर की, जिसमें उन्होंने कैप्शन लिखा 20 हफ्ते। बस फिर क्या था, लोगों को पहले से भनक थी ही सेरेना ने उन्होंने खुले तौर पर बता दिया कि वो मां बनने वाली है। अमेरिका की 35 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी सेरेना ने कहा कि वो गर्भावस्था के दौरान इन लम्हों को अपने लिए सहेज कर रख रही थी, लेकिन उनकी गलती की वजह से उनका ये राज खुल गया। सेरेना का कहना है कि उन्होंने गलती से 'स्नैपचैट' में अपनी फोटो साझा की। जिसमें संदेश में उन्होंने 20 हफ्ते लिखा।

तस्वीरे में सेरेने का बेबी बंप आसानी से दिखाई पड़ रहा था। हलांकि थोड़ी देर बपाद ही सेरेना ने उस तस्वीरे को हटा लिया, लेकिन जब तक उनकी तस्वीर वायरल हो चुकी थी। सेरेना ने कहा कि उन्हें अपने गर्भवती होने की जानकारी जनवरी में आस्ट्रेलियन ओपन के आयोजन से दो दिन पहले मिली, जिसके बाद आस्ट्रेलियन ओपन में खिताबी जीत हासिल कर अपना 23 ग्रैंड स्लैंम खिताब जीता। सेरेना ने कहा है कि वो मां बन नेके बाद फिर से कोर्ट में वापसी करेगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:17 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+