अमेरिका की टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स मैदान में हों या फिर मैदान के बाहर हमेशा अपने अलग अंदाज से सुर्खियों में रहती हैं। ऐसा ही कुछ हुआ शनिवार को भी जब वो सोशल मीडिया पर छा गईं। दरअसल इन दिनों सेरेना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वो टॉपलेस होकर गाना गाती नजर आ रही हैं। दरअसल सेरेना ने स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता के लिए टॉपलेस वीडियो डाला जिसमें वह 'आई टच माइसेल्फ' गाना गा रही हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर डाले गए इस वीडियो में सेरेना ने अपने स्तनों को हाथ से ढका हुआ है और वह ब्रेस्ट कैंसर नेटवर्क ऑस्ट्रेलिया के समर्थन में वहीं के बैंड द डिविनिल्स का गाना गा रही हैं जो साल 1991 में रिलीज हुआ था।
सेरेना ने पोस्ट में लिखा, 'इस बार स्तन कैंसर जागरूकता माह पर मैंने द डिविनिल्स के वैश्विक हिट 'आई टच माइसेल्फ' को रिकॉर्ड किया जिससे कि महिलाओं को याद दिलाऊं कि वे नियमित रूप से स्वयं का निरीक्षण करें। उन्होंने कहा, 'हां, ऐसा करते हुए मैं असहज हो गई लेकिन मैं ऐसा करना चाहती थी क्योंकि यह पूरी दुनिया की औरतों के लिए एक मुद्दा है। जल्दी पता चलना महत्वपूर्ण है- इससे काफी सारी जानें बचाई जा सकती हैं। उनका जागरूकता का यह वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Sunday, September 30, 2018, 14:48 [IST]
Other articles published on
Sep 30, 2018