सेरेना के पति का फिल्मी अंदाज, वापसी को खास बनाने के लिए किया ये काम
नई दिल्ली। अगले हफ्ते कैलिफोर्निया में होने वाले टूर्नामेंट में वापसी करने जा रहीं दिग्गज टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स के पति ने अपने फिल्मी स्टाइल से सबका दिल जीत लिया है। सेरेना की वापसी को खास बनाने के लिए एलेक्सिस ओहानियन ने ऑस्कर नामांकित फिल्म "थ्री बिलबोर्ड, आउटसाइड एबिंग मिसौरी" का सहारा लिया है। जी हां, दरअसल एलेक्सिस ने इंडियन वेल्स के लिए जाने वाले मोटरवे पर 4 बड़े-बड़े बिलबोर्ड लगाए हैं जिन पर सेरेना और उनकी क्यूट बच्ची के साथ फोटो लगी हैं। इन बिलबोर्ड्स पर एक शानादर मैसेज लिखा है। एलेक्सिस ने पहले तीन बिलबोर्ड्स पर लिखा है- ''ग्रेटेस्ट मामा ऑफ ऑल टाइम (Greatest Momma Of All Time)'' और आखिर के बोर्ड पर लिखा है-
सेरेना विलियम्स
G.M.O.A.T
- Alexis Jr + Sr
इन बिलबोर्ड्स के फोटो शेयर करते हुए सेरेना ने लिखा है कि- 'ये 'I-10 से पाम स्प्रिंग्स तक लगे हैं।" इन होर्डिंग्स को सेरेना की वापसी के सेलीब्रेशन के तौर पर लगाया गया है। गौरतलब है कि सेरेना अगले हफ्ते पाम स्प्रिंग्स में बीएनपी पारिबास टूर्नामेंट में मुकाबला करने के लिए तैयार हैं जो सितंबर में एलेक्सिस को जन्म देने के बाद उनका पहला टूर्नामेंट होगा।
पति का ये अंदाज देखकर सेरेना खुद के आंसू नहीं रोक पाईं। ओहनियन के इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए सेरेना ने लिखा "सचमुच में मैं रो रही हूं। है। यह बहुत प्यारा है, आई लव यू।" 36 वर्षीय सेरेना ने अपनी बेटी के जन्म के देने के बाद से 2017 में सबसे कोई पूर्ण डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट नहीं खेला है। 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ने इस महीने की शुरुआत में संयुक्त राज्य अमेरिका के लिए फेड कप खेला था और इंडियन वेल्स में अगले हफ्ते बीएनपी परिबास ओपन में वापसी करेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
