सेरेना विलिम्यस ने कानों में पहनी हिन्दुस्तानी बालियां
नई दिल्ली (ब्यूरो)। विबंलडन टेनिस चैंपियन सेरेना विलिम्यस ने आजकल अपने कानों में जो हीरे के ईयर रिंग्ज़ यानी बालियां पहनी हुई हैं, उन्हें उनके एक हिन्दुस्तानी कद्रदान ने भेंट किया है। इस कद्रदान का नाम है कपिल हेतमसरिया। कपिल वेलवेटकेस.कॉम के सीईओ हैं। कपिल हीरे के बड़े कारोबारी हैं। उनका दुनिया भर में कारोबार फैला हुआ है। बीते दिनों जब सेरेना ने अपना 21वां ग्रेंड स्लेम जीता तब उन्होंने कपिल के भेंट किए हुए हीरे के इरिंग्ज़ पहने हुए थे।
भूपति ने मिलवाया
एक इंटरव्यू में सेरेना से अपने संबंधों के बारे में कपिल कहते हैं कि उनकी टेनिस लीजैंड से मुलाकात महेश भूपति ने करवाई थी। तब से हम दोनों दोस्त बन गए। सेरेना बेहद शानदार इंसान है। वह दोस्तों का ख्याल रखती है।
Pics: केवल टेनिस कोर्ट पर ही नहीं फैशन और एड वर्ल्ड में भी चलता है सानिया का सिक्का
सिंगापुर में दिए
सेरेना को इरिंगज़ पिछले साल सिंगापुर में दिए थे कपिल ने। कपिल ने बताया कि जब उन्होंने सेरेना को उन इरिंगज को दिया तो वह खुशी से उछल पड़ी । उसने उन बालियों को तुरंत हटा दिया जो उसने पहले पहनी हुईं थीं। सेरेना ने कपिल की दी हुई बालियां को तब भी पहना हुआ था जब उन्होंने आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियनशिप जीती थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
