पुरुषों से तुलना करने पर गर्भवती सेरेना ने दिया जॉन मैकनरो को तगड़ा जवाब...
नई दिल्ली। खेल के मशहूर सितारे लेकिन अपने बे-सिर-पैर के बयानों के लिए बदनाम टेनिस के दिग्गज खिलाड़ी जॉन मैकनरो ने फिर से ऐसा कुछ कहा है, जिसके चलते वो सुर्खियों में आ गए हैं।
अपने बड़बोलेपन में वो ये भूल गए कि इस बार वो जिसको निशाना बना रहे हैं वो कोई आम महिला नहीं है बल्कि वो टेनिस सनसनी सेरेना विलियम्स हैं।

जॉन मैकनरो
दरअसल जॉन मैकनरो ने अपने ताजातरीन संस्मरण 'बट सीरियसली' में अमेरिकी टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स को बेस्ट महिला खिलाड़ी तो कहा लेकिन जब उनसे ये पूछा गया कि क्या ओपन युग में 23 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स (एकल) खिताब जीत चुकीं सेरेना दुनिया की सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नहीं हैं, तो उन्होंने कहा - अगर सेरेना पुरुषों के साथ खेल रही होतीं, तो वह 700वीं रैंकिंग पातीं।
|
ट्विटर पर तगड़ा जवाब
जिस पर सेरेना ने उन्हें ट्विटर पर तगड़ा जवाब दिया, सेरेना ने इस संदर्भ में दो ट्वीट किए, पहले ट्वीट में उन्होंने लिखा कि प्रिय जॉन, मैं आपका सम्मान करती हूं, लेकिन कृपया मुझे अपने उन बयानों से दूर रखें, जो तथ्यात्मक रूप से सही नहीं हैं।
|
मेरी निजता का सम्मान कीजिए
उसके बाद उन्होंने अपने दूसरे ट्वीट में लिखा कि मैं कभी उस रैंकिंग वाले के साथ नहीं खेली हूं और न ही मेरे पास समय है, मेरा और मेरी निजता का सम्मान कीजिए, मैं मां बनने वाली हूं, आपका दिन शुभ हो सर'

कुल 39 ग्रैंड स्लैम खिताब
गौरतलब है कि सिंगल्स, डबल्स और मिक्स्ड डबल्स मिलाकर कुल 39 ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर चुकीं सेरेना विलियम्स इस तरह से सात बार के पुरुष एकल चैंपियन मैकेनरो पर पलटवार करेंगी, ये किसी को उम्मीद नहीं थी।

एलेक्सिस ओहानियन
मालूम हो इस वक्त टेनिस कोर्ट से कोसों दूर सेरेना गर्भवस्था का सुख भोग रही हैं, सेरेना के बच्चे के पिता रेडिट के सह-संस्थापक एलेक्सिस ओहानियन हैं,जिनके साथ सगाई की खबर भी सेरेना ने सोशल मीडिया के जरिए दी थीं, पिछले दिसंबर में इन दोनों की सगाई हुई थी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications