Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिलशान ने लगाया शतक

तिलकरत्ने दिलशान के ज़बर्दस्त शतक की बदौलत श्रीलंका ने भारत की पहली पारी के 426 रनों के जवाब में तीन विकेट पर 275 रन बना लिए हैं.

दिलशान ने आउट होने से पहले शानदार 112 रन बनाए. उन्हें ज़हीर खान की गेंद पर द्रविड़ ने कैच किया.

दिलशान के अलावा श्रीलंका के परनाविताना और संघकारा आउट हुए हैं. इस समय पिच पर हैं महेला जयवर्धने 36 रन बनाकर और समरवीरा 45 रन पर खेल रहे हैं.

श्रीलंका भारत की पहली पारी में बने 426 रनों से 151 रन पीछे है.

दूसरे दिन के खेल की शुरुआत में भारत ने छह विकेट पर 385 रन के स्कोर से आगे खेलना शुरु किया. पहली पारी में 177 रन बना चुके राहुल द्रविड़ अपने स्कोर में बिना कोई रन जोड़े आउट हो गए.

द्रविड़ को वेलेगेदारा ने बोल्ड कर दिया.

इसके बाद भारत का निचला क्रम श्रीलंकाई गेंदबाज़ों का सामना नहीं कर पाया. हालांकि हरभजन ने 22 और ज़हीर खान ने 12 रन बनाए.

श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही और दिलशान ने परनाविताना के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए 74 रन जोड़े.

जब ये जोड़ी ख़तरनाक लगने लगी थी तभी ज़हीर खान ने ईशांत शर्मा ने परनविताना को विकेट के पीछे कैच आउट करा दिया.

इसके बाद ज़हीर ने संघकारा और दिलशान को जल्दी जल्दी आउट कर दिया.

हालांकि अभी समरवीरा और जयवर्धने पिच पर हैं जो अच्छा स्कोर खड़ा कर सकते हैं.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+