भारत दौरे के लिए आस्ट्रेलियाई टीम घोषित, क्लार्क, ब्रेकन बाहर
टीम में क्लार्क के अलावा ब्रैड हेडिन, कैलम फग्र्यूसन और तेज गेंदबाज नाथन ब्रेकन को शामिल नहीं किया गया है। राष्ट्रीय चयन समिति के प्रमुख एंड्रयू हिल्डिच ने टीम का ऐलान करते हुए कहा कि इन सभी खिलाड़ियों को आराम दिया गया है ताकि वे चोट से उबर सकें।
हेडिन की जगह टीम में टिम पेन को चुना गया है। पेन चैम्पिंयस ट्रॉफी में बेहरीन प्रदर्शन किया था। क्लार्क की अनुपस्थिति में उप कप्तानी की जिम्मेदारी माइकल हसी को सौंपी गई है।
भारतीय और आस्ट्रेलिया के बीच तय कार्यक्रम के मुताबिक 25 अक्टूबर को पहला मैच वडोदरा, 28 अक्टूटर को दूसरा मैच नागपुर और तीसरा मैच 31 मार्च को दिल्ली में खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच चौथा मैच दो नंबर को मोहाली, पांचवा मैच पांच नवंबर को हैदराबाद, छठा मैच आठ नवंबर को गुवाहाटी और सातवां मैच 11 नवंबर को मुंबई में खेला जाएगा।
आस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है: रिकी पोंटिंग (कप्तान), माइकल हसी (उप कप्तान), डॉग बोलिंगर, नाथन हॉरिट्ज, जॉन हॉलैंड, बेन हिल्फेनहॉस, जेम्स होप्स, मिशेल जॉनसन, ब्रेट ली, शॉन मॉर्श, टिम पेन, पीटर सिडल, एडम वोग्स, शेन वाटसन और कैमरून व्हाइट।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications