For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

VIDEO : मैच के दाैरान हुआ कुछ ऐसा कि रोते हुए कोर्ट से बाहर हो गईं सेरेना विलियम्स

नई दिल्ली। महिला टेनिस खिलाड़ियों में सेरेना विलियम्स को सबसे मजबूत माना जाता है, लेकिन उनका दिल इतना नर्म है कि कुछ हो जाने पर वो कोर्ट में ही भावुक हो उठती हैं। डब्ल्यूटीए रोजर्स कप के फाइनल में सेरेना आंसू बहाते हुए दिखी। दर्शकों को मैच भी ज्यादा लंबा नहीं देखने को मिला लेकिन पीठ में दर्द होने के कारण सेरेना फाइनल मुकाबले में रोते हुए बाहर हो गईं जिसका वीडियो सामने आया है।

सेरेना ने करियर में पांचवीं बार रोजर्स कप टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी, लेकिन खिताब जीतने से चूक गईं। रविवार वे फाइनल में कनाडा की बियांका एंड्रेस्कू से आगे भी चल रही थीं. लेकिन तभी उनका पीठ का दर्द उभर आया और उन्हें मुकाबले से हटना पड़ा। जिस समय सेरेना मुकाबले से हटीं, उस समय बियांका 3-1 से आगे चल रही थीं। सेरेना भी एकदम ठीक नजर आ रही थीं, लेकिन तभी वह रोने लगीं और उन्होंने मैच के 19वें मिनट के दाैरान ही रिटायर होने का फैसला किया।

इसके बाद सेरेना अपनी कुर्सी पर बैठकर रोने लगीं। वे पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान भी रोती रहीं। मैच के बाद सेरेना ने कहा कि मुझे माफ कर दीजिए कि मैं कुछ नहीं कर सकी। मैंने काफी कोशिश की, लेकिन मैं खेलना जारी नहीं रख सकी। बता दें कि 2018 में मां बनने के बाद वापसी करने के बाद से छह बार की यूएस ओपन चैंपियन सेरेना ने एक भी खिताब नहीं जीता है।

भावुक हुईं सेरेना ने कहा कि यह साल काफी मुश्किल रहा, लेकिन मैं कोशिश करना जारी रखूंगी। वहीं कनाडा की 19 साल की बियांका आंद्रेस्‍क्यू ने मार्च में इंडियन वेल्स टूर्नामेंट जीतने के बाद फ्रेंच ओपन से चोट के चलते नाम वापस ले लिया था। बियांका 50 साल में रोजर्स कप जीतने वाली कनाडा की पहली खिलाड़ी हैं।

Story first published: Monday, August 12, 2019, 19:22 [IST]
Other articles published on Aug 12, 2019
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+