ससेक्स को यह पहला झटका पारी की तीसरी गेंद पर लगा, जब ब्रेट ली ने कप्तान एड जॉएस को बोल्ड कर दिया। जॉएस खाता भी नहीं खोल सके।
खबर लिखे जाने तक ससेक्स ने पांच ओवरों में एक विकेट के नुकसान पर 23 रन बना लिए थे। क्रिस नैश नौ रन बनाकर खेल रहे थे जबकि रोरी हेमिल्टन ब्राउन ने 11 रन बनाए थे।
इससे पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यू साउथ वेल्स टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 130 रन बनाए।
फिल ह्यूज 64 गेंदों पर चार चौकों और एक छक्के की मदद से 62 रन बनाकर नाबाद लौटे जबकि मोएसिस हेनरिक्स ने 33 गेंदों पर तीन चौकों और दो छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन बनाए।
दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 11.2 ओवरों में नाबाद 90 रन जोड़े। न्यू साउथ वेल्स ने सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर (14) और विकेटकीपर बल्लेबाज डेनियल स्मिथ (2) के विकेट गंवाए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।