Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'आमिर खान के परिवार वाले मेरे कपड़ों को गैर-इस्लामी कहकर मुझे पीटते थे'

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश बॉक्सर आमिर खान की बीवी फरयाल मखदूम का कहना है कि उनके ससुराल के लोगों ने लगातार उनको परेशान किया और उनकी शादी को तबाह करने की कोशिश की।

faryal

पाकिस्तानी मूल के बॉक्सर आमिर खान के घर की लड़ाई अब सार्वजनिक हो गई है। उनकी बीवी फरयाल ने एक स्नैप चैट में कहा कि आमिर के घरवाले उनको लगातार परेशान करते हैं और ये लंबे वक्त से चल रहा है।

फरयाल ने कहा कि उनके सास और ससुर ने उन्हें एक 'खराब मुसलमान औरत' कहा और उनके कपड़ों को गैर-इस्लामी कहते हुए उनको निशाना बनाया गया। फरयाल ने कहा कि उनको लगातार मानसिक और शारीरिक तौर पर परेशान किया गया।

फरयाल ने पिछले दिनों खुद के कपड़ों पर हुए कमेंट का जवाब आमिर के भाई की एक नेक्ड तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए दिया था।

fa

आमिर बोले, परिवार में विवाद दुर्भाग्यपूर्ण

25 साल की फरयाल के अपने ससुराल के लोगों पर इन आरोपों के लगाए जाने के बाद आमिर ने भी इस पर चुप्पी तोड़ दी है। आमिर ने इस सारे विवाद को दुर्भाग्यपूर्ण कहा है।

आमिर ने एक इंटरव्यू में कहा कि उनकी बीवी और परिवार के लोगों को ये बचपना छोड़ देना चाहिए। इस तरह से सोशल मीडिया पर घर की बातें करने से उनकी छवि को नकसान हो रहा है।

आमिर के लगातार कोशिशों के बावजूद आमिर के माता-पिता और फरयाल के बीच खींचतान रुकने का नाम नहीं ले रही है। लगातार एक-दूसरे पर वो आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+