For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सिनसिनाटी मास्टर्स: करियर की सबसे करारी हार के बाद सेरेना का जीत से आगाज

नई दिल्ली। सेरेना विलियम्स ने डारिया गावरिलोवा को 6 . 1, 6 . 2 से हराकर सिनसिनाटी मास्टर्स के दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। तेईस बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन को दो सप्ताह पहले सान जोस में ब्रिटेन की नंबर एक जोहाना कोंटा ने 6 . 1, 6 . 0 से हराया था जो उसके कैरियर की सबसे शर्मनाक हार थी ।

विक्टोरिया अजारेंका ने स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो को 6 . 7, 6 . 2, 6 . 4 से मात दी ।वहीं दो बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन स्वेतलाना कुजनेत्सोवा ने स्विटजरलैंड की स्टेफानी वोगेले को 6 . 4, 2 . 6, 7 . 6 से हराया।

पुरूष वर्ग में एंडी मरे को लुकास पोउइले ने 6 . 1, 1 . 6, 6 . 4 से हराया।वहीं स्टान वावरिंका ने 12वीं वरीयता प्राप्त डिएगो श्वार्त्जमैन को 6 . 2, 4 . 6, 6 . 3 से शिकस्त दी ।

विम्बलडन चैम्पियन नोवाक जोकोविच ने अमेरिका के स्टीव जानसन को 6 . 4, 7 . 6 से हराया। कनाडा के डेनिस शापोवालोव ने फ्रांसिस टियाफो को 7 . 6, 3 . 6, 7 . 5 से हराया । वहीं अमेरिका के सैम क्वेरी ने नौवी वरीयत प्राप्त हमवतन जान इसनेर को 6 . 4, 6 . 7, 7 . 6 से शिकस्त दी।

Story first published: Tuesday, August 14, 2018, 18:54 [IST]
Other articles published on Aug 14, 2018
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+