Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

राजस्थान रणजी टीम के कप्तान बनाए गए रोहित झालानी

राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) के चयनकर्ताओं ने रविवार को आगामी सत्र के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की। इस टीम में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके दिग्गज बल्लेबाज हेमांग बदानी का नाम शामिल नहीं है।

बदानी फिलहाल बांग्लादेश में क्लब क्रिकेट खेल रहे हैं। बदानी हाल ही में बागी इंडियन क्रिकेट लीग (आईसीएल) का दामन छोड़कर क्रिकेट की मुख्य धारा में शामिल हुए हैं। दिग्गज खिलाड़ी गगन खोड़ा को टीम में शामिल किया गया है।

आरसीए ने एक बड़ा परिवर्तन करते हुए पूर्व टेस्ट गेंदबाज मनोज प्रभाकर के स्थान पर पार्थसारथी शर्मा को टीम का नया कोच नियुक्त किया है। प्रभाकर को पिछले सत्र में कोच नियुक्त किया गया था।

राजस्थान को रणजी ट्राफी के लिए प्लेट ग्रुप में रखा गया है। उसे अपना पहला मैच तीन नवंबर को गुवाहाटी में असम के खिलाफ खेलना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:26 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+