सुभाष भौमिक ने ईस्ट बंगाल का कोच पद छोड़ा
भौमिक ने रविवार को खेले गए इंडियन फुटबाल लीग (आई-लीग) मुकाबले में चिर प्रतिद्वंद्वी मोहन बागान के हाथों मिली 3-5 की शर्मनाक हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना पद छोड़ा है।
भौमिक ने क्लब के अध्यक्ष प्रणब दासगुप्ता को भेजे अपने इस्तीफे में लिखा कि वह आईएफए शील्ड, डुरंड कप और आई-लीग में टीम के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेते हैं।
भौमिक ने पत्र में लिखा है, "मैं इस हार की जिम्मेदारी अपने ऊपर लेता हूं।" भौमिक का यह फैसला अपेक्षित था क्योंकि रविवार को मिली हार के बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत के दौरान इस्तीफा देने के संकेत दे दिए थे।
दासगुप्ता ने कहा कि सहायक कोच तुषार रक्षित और वरिष्ठ खिलाड़ी बाइचुंग भूटिया नए कोच की नियुक्ति तक टीम को प्रशिक्षित करने का काम देखते रहेंगे। इस संबंध में मंगलवार को फैसला किया जाना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
