'फ्रांस में रची गई थी इंग्लैंड फुटबाल टीम को उड़ाने की साजिश'
होडल ने कहा कि टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच फ्रांसीसी शहर मार्ससेलेस में इंग्लैंड और ट्यूनीसिया के बीच खेला जाना था और उसी दिन डेविड बेकहम सहित पूरी टीम और कोचिंग स्टॉफ को उड़ाने की साजिश रची गई थी। उल्ल्खेनीय है कि उस विश्व कप में होडल ही इंग्लैंड टीम के प्रबंधक थे।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के मुताबिक बुधवार रात होडल ने कहा, "मैच के पहले वाली रात को मार्ससेलेस की सड़कों पर हिंसा हुई थी। उस वक्त मुझे कुछ नहीं बताया गया। परंतु मुझे वर्षो बाद यह बताया गया कि हमारी पूरी टीम को उड़ाने की साजिश रची गई थी। यह सुनकर मैं सोचता रहा है कि कुछ इस तरह की अनहोनी भी उस वक्त हो सकती थी।"
इंग्लैंड के फुटबाल संघ (एफए) के संचार प्रमुख डेविड डेविस ने भी होडल के इस दावे को सही बताया है। डेविस ने कहा, "हमारे सुरक्षा प्रमुख सर ब्रायन हेज ने भी चेतावनी दी थी कि हमारी टीम को खतरा हैं। हमारी पूरी टीम निशाने पर थी।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications