For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारतीय लड़कियों ने वियतनाम को 4.0 से शिकस्त दी

मार्डिन। ग्रैंडमास्टर कोनेरू हम्पी ने जीत के रिकार्ड को जारी रखा जिससे भारतीय लड़कियों ने आज यहां विश्व महिला टैम शतरंज चैम्पियनशिप के पांचवें राउंड में वियतनाम को 4.0 से हराकर दूसरा स्थान बरकरार रखा। अभी चार राउंड खेले जाने बाकी हैं जिसमें चीन 10 मैच अंक से तालिका में शीर्ष पर जारी है जबकि भारत उससे एक अंक पीछे अकेले दूसरे स्थान पर काबिज है।

हम्पी ने एनगुयेन फाम ली थाओ के खिलाफ काले मोहरों से खेलते हुए शानदार जीत दर्ज की। चीन ने भी ओलंपियाड विजेता रूस को 4.0 से शिकस्त दी। इस टूर्नामेंट में यह चीन की तीसरी 4.0 की जीत है। जार्जिया ने यूनान को 3.1 से जबकि अर्मेनिया ने तुर्की को 3.5 - 0.5 से हराया।

जार्जिया के अब सात अंक हैं जबकि रूस की टीम छह अंक से चौथे स्थान पर खिसक गयी है। अर्मेनिया, वियतनाम और यूक्रेन चार अंक लेकर संयुक्त रूप से छठे स्थान पर काबिज हैं जबकि यूनान और दक्षिण अफ्रीका तालिका में निचले पायदान पर बनी हुई हैं। भारत की ओर से डी हरिका ने हाओंग थि बाओ टाम, तानिया सचदेव ने एनगुएन थि माई हुंग को और पदमिनी रावत ने अंतिम बाजी में वाई हाओंग थि एनहु को परास्त किया।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:00 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+