For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सेरेना विलियम्स ने जीता ऑकलैंड क्लासिक, जीत की रकम की ऑस्ट्रेलियाई आग पीढ़ितों को दान

ऑकलैंड: सेरेना विलियम्स ने तीन साल के टाइटल सूखे को खत्म कर दिया है और रविवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए भी उम्मीदें जगा दी हैं। उन्होंने डब्ल्यूटीए ऑकलैंड क्लासिक में जेसिका पेगुला को 6-3, 6-4 से मात दे दी।

38 वर्षीय और टूर्नामेंट की शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी इस महीने मेलबर्न में 24 ग्रैंड स्लैम खिताब के कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी करने का प्रयास करेंगी।

वे पहले सेट में पेगुला के खिलाफ 1-3 से पीछे हो गई थीं। लेकिन एक बार जब उन्होंने अपनी लय को पाया तो अंतिम परिणाम के बारे में कभी कोई संदेह नहीं था। विलियम्स ने जीत के बाद हाथ उठाकर अभिवादन किया। मैच के दौरान उनके पति एलेक्सिस ओहानियन और दो वर्षीय बेटी ओलंपिया ने भी थे।

2017 के बाद से यह विलियम्स का पहला खिताब है - और मां के रूप में उनका पहला खिताब है - क्योंकि उन्होंने गर्भवती रहते हुए ऑस्ट्रेलियन ओपन जीता था।

सेरेना ने मेलबर्न में 2017 की जीत के बाद से फाइनल में पांच हार के क्रम को भी समाप्त किया।

सेरेना ने अपनी जीत की राशि को ऑस्ट्रेलिया में लगी आग के शिकार हुए लोगों को डोनेट कर दिया है।

ऑस्ट्रेलिया इस समय सबसे बड़ी समस्या से जूझ रहा है। सितंबर महीने से जंगलों में लगी भीषण आग लाखों बेजुवान जानवरों को अपनी चपेत में ले चुकी है और 25 से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। आग पर काबू पाने के लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है लेकिन घने जंगल में पूरी तरह से काबू पाना आसान नहीं हो रहा। हालांकि चार दिन पहले हुई बारिश से थोड़ी राहत जरूर मिली। बेघर हुए लोगों को सहायता के लिए कई बड़ी हस्तियों ने आगे हाथ बढ़ाया है।

Story first published: Sunday, January 12, 2020, 13:15 [IST]
Other articles published on Jan 12, 2020
POLLS
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+