oi-Staff
लंदन। विंबल्डन महिला एकल के फाइनल मुकाबले में अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने अपनी बहन वीनस विलियम्स को शनिवार को 7-6 (7-3), 6-2 से पराजित कर तीसरा विंबल्डन खिताब अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने अपने करियर का 11वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीत लिया।
विलियम्स बहनों में छोटी सेरेना ने वर्ष 2009 में दूसरे ग्रंैड स्लैम खिताब पर कब्जा किया है। इससे पहले उन्होंने इसी साल आस्ट्रेलियन ओपन ट्राफी जीती थी। सेरेना की इस जीत के साथ ही वीनस का यहां लगातार तीसरा खिताब जीतने का ख्वाब अधूरा रह गया।
90 मिनट तक चले खेल के बाद विजय हासिल करने के बाद सेरेना ने कहा कि ट्रॉफी हासिल करना अपने आप में सुखद अनुभव है लेकिन मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं जीत गई हूं। बड़ी बहन वीनस ने कहा कि सेरेना ने आज अच्छा खेल दिखाया। उसके पास हर शाट का अच्छा जवाब था।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Sunday, July 5, 2009, 10:32 [IST]
Other articles published on
Jul 5, 2009