Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

चैम्पियंस ट्रॉफी: फाइनल में पहुंचा आस्ट्रेलिया

सेंचुरियन, 3 अक्टूबर (आईएएनएस)। स्थानीय सुपरस्पोर्ट पार्क क्रिकेट मैदान में शुक्रवार रात आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को नौ विकेट से हराकर आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में जगह बना ली।

आस्ट्रेलियाई टीम ने 258 रनों का लक्ष्य 41.5 ओवरों में मात्र एक विकेट खोकर हासिल कर लिया। आस्ट्रेलियाई की जीत में शेन वाटसन और कप्तान रिकी पोंटिंग के नाबाद शतकों की अहम भूमिका रही। वाटसन ने 136 और पोंटिंग ने 111 रनों की पारी खेली।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की पूरी टीम 47.4 ओवरों में 257 रन बनाकर पेवेलियन लौट गई। इंग्लैंड की ओर से टिम ब्रेसनन ने सर्वाधिक 80 रन बनाए। आस्ट्रेलिया की ओर से पीटर सिडल ने तीन और ब्रेट ली व वाटसन ने दो -दो विकेट चटकाए। वाटसन को मैन ऑफ द मैच चुना गया ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+