-Staff
लास एंजलिस, 23
जुलाई:
ईस्ट-
वेस्ट बैंक क्लासिक टेनिस चैंपियनशिप से अमेरिका की टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने अपना नाम वापस ले लिया है। नाम वापसी का कारण सेरेना के घुटने की चोट है। एक दिन पहले तक चोट के बावजूद खेलने को तैयार सेरेना ने आखिरकार चोट के आगे घुटने टेक ही दिये। उन्होंने कहा था कि चोट अब पुरानी पड़ चुकी है,
लिहाजा वो ओलंपिक में अपने देश के लिए खेलने को तैयार हैं। दुनिया की पांचवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी सेरेना को चोट के कारण पिछले हफ्ते स्टैनफोर्ड में खेली गई महिला टेनिस प्रतियोगिता से भी हटना पड़ा था। इस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने के बाद अपनी बात दोहराते हुए सेरेना ने कहा कि ओलंपिक उनके लिए काफी अहम है। उनका फिट होना बहुत जरूरी है,
क्योंकि ओलंपिक में अपने देश के लिए वो मैडल लाकर ही रहेंगी।
MyKhel से प्राप्त करें ब्रेकिंग न्यूज अलर्ट.
Allow Notifications
You have already subscribed
Story first published: Wednesday, July 23, 2008, 14:40 [IST]
Other articles published on
Jul 23, 2008