Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

कप्तानी छ‍िनी तो सैमी ने लिया टेस्ट क्रिकेट से संन्यास

सेंट जोंस। डैरेन सैमी ने वेस्टइंडीज की टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाए जाने के कुछ देर बाद ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया। वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड (डब्ल्यूआईसीबी) ने शुक्रवार को सैमी को टेस्ट टीम की कप्तानी से हटाकर दिनेश रामदीन को उनकी जगह कप्तान बना दिया था। वैसे सैमी को ट्‍वेंटी-20 टीम का कप्तान बनाए रखा गया है।

यह भी पढ़ेें- हॉकी दिलाएगी देश को पहचान

सैमी ने 38 टेस्ट मैचों में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया, इनमें से 30 में उन्होंने कप्तानी संभाली थी। डब्ल्यूआईसीबी के बयान के अनुसार - सैमी ने बोर्ड को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के निर्णय से अवगत करवा दिया है। सैमी अन्य प्रारूपों में चयन के लिए उपलब्ध रहेंगे। हम पिछले चार वर्षों में उनके द्वारा कप्तानी संभालने के लिए उनका शुक्रिया अदा करते है और हम ट्‍वेंटी-20 प्रारूप में उन्हें कप्तानी संभालते हुए देखना चाहते है।

29 वर्षीय विकेटकीपर रामदीन ने 56 टेस्ट, 109 वन-डे और 46 ट्‍वेंटी-20 मैचों में वेस्टइंडीज का प्रतिनिधित्व किया है। रामदीन ने कहा कि वे कप्तान बनाए जाने से बेहद खुश हैं।

उन्होंने कहा- टीम का कप्तान बनाया जाना मेरे लिए गर्व की बात है। सैमी ने अच्छी तरह कप्तानी संभाली थी और उनके मार्गदर्शन में टीम ने काफी सफलताएं हासिल की थी। मेरी पहली जिम्मेदारी न्यूजीलैंड के खिलाफ होगी और मैं इसके लिए बेताब हूं। वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट जमैका में 8 जून से प्रारंभ होगा। हालांकि कई क्रिकेट प्रेम‍ियों को उनका यह फैंसला हैरत में डाल रहा है।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+