Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

यूएस ओपन में जर्मनी की एंजेलिक केरबर ने जीता महिला सिंगल्स का खिताब

न्यूयार्क। यूएस ओपन 2016 में महिला सिंगल्स का ग्रैंड स्लैम खिताब जर्मनी की टेनिस खिलाड़ी एंजेलिक केरबर ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने चेक खिलाड़ी कैरोलिना प्लिसकोवा को फाइनल में 6-3, 4-6, 6-4 से हराया।

आज मेरा सपना पूरा हो गया-केरबर

न्यूयार्क में हुए यूएस ओपन के महिला सिंगल्स फाइनल में एंजेलिक केरबर का मुकाबला चेक गणराज्य की खिलाड़ी कैरोलिना प्लिसकोवा से हुआ। 28 साल की केरबर ने चेक खिलाड़ी प्लिसकोवा को 6-3, 4-6, 6-4 से मात दे दी।

इस जीत पर खुशी जाहिर करते हुए केरबर ने कहा कि आज मेरा सपना पूरा हो गया और यह मेरे लिए काफी खुशी के पल हैं। मैं हमेशा नंबर वन खिलाड़ी बनने का सपना देखती आई हूं और आज वह दिन आ गया।

जब प्लिसकोवा ने सेरेना विलियम्स को सेमी फाइनल में हराया था तभी केरबर के नंबर वन खिलाड़ी बनने का रास्ता साफ हो गया था।

यूएस ओपन जीतकर नंबर 1 खिलाड़ी बनेंगी केरबर

यूएस ओपन का खिताब जीतकर एंजेलिक केरबर ने दुनिया की नंबर 1 खिलाड़ी बनने का दावा और मजबूत कर लिया है। सोमवार को जब टेनिस की वर्ल्ड रैंकिंग जारी होगी तब इसकी आधिाकारिक घोषणा होगी। टेनिस में शीर्ष वरीयता प्राप्त करने वाली जर्मनी की स्टेफी ग्राफ के बाद वह दूसरी जर्मन खिलाड़ी हो जाएंगी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+