अमरीका की सरीना विलियम्स ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस में महिलाओं का सिंगल्स ख़िताब जीत लिया है.
दुनिया की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी सरीना ने फ़ाइनल में बेल्जियम की जस्टिन हेना हार्डिन को 6-4, 3-6 और 6-2 से मात दी.
पहले सेट में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली सरीना विलियम्स दूसरे सेट में थोड़ा बैक फ़ुट पर ज़रूर नज़र आईं.
लेकिन तीसरे सेट में अपने अनुभव और फ़ॉर्म का शानदार इस्तेमाल करते हुए उन्होंने जीत हासिल कर ली.
संन्यास के बाद टेनिस कोर्ट पर लौटीं जस्टिन हेना हार्डिन ने अपनी ओर से अच्छी कोशिश की और दूसरा सेट जीता भी.
लेकिन उन्होंने अपनी सर्विस पर काफ़ी ग़लतियाँ की और नतीजा वो मैच हार गईं.