चेक में भारतीयों का जलवा, 5 मुक्केबाजों ने जीता गोल्ड मेडल
चेक गणराज्य में 48वीं ग्रां प्री उस्ती नाद लाबेम चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता शिव थापा (60 किग्रा), राष्ट्रमंडल खेलों के पूर्व स्वर्ण पदक विजेता मनोज कुमार (69 किग्रा), अमित फंगल (52 किग्रा), गौरव विधूड़ी (56 किग्रा) और सतीश कुमार (91किग्रा से अधिक) ने शनिवार रात अपने-अपने फाइनल मुकाबलों में जीत दर्ज करके स्वर्ण पदक जीते।
भारतीय मुक्केबाजों ने चेक गणराज्य में 48वीं ग्रां प्री उस्ती नाद लाबेम चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच गोल्ड, दो सिल्वर और एक ब्रॉन्ज मेडल जीता।
भारत के अमित और कविंदर दोनों ही फाइनल में आमने सामने थे। इन दोनों में अमित लाइट फ्लाईवेट (49 किग्रा) में खेलते हैं, लेकिन इस प्रतियोगिता में वह फ्लाईवेट में उतरे। उन्होंने कविंदर को 3-2 से हराया।
एशियाई चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतने वाले भारत के थापा ने स्लोवाकिया के फिलिप मेसजारोस पर 5-0 से जीत दर्ज की। ये जीत जर्मनी के हैम्बर्ग में अगले महीने होने वाली विश्व चैंपियनशिप से पहले उनके लिए मनोबल बढ़ाने वाली जीत है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
