स्क्वैश : मकाऊ ओपन पर दीपिका पल्लीकल का कब्जा
मकाऊ | दीपिका पल्लीकल ने इतिहास रचते हुए विश्व की पूर्व सर्वोच्च खिलाड़ी आस्ट्रेलिया की राशेल ग्रिन्हाम को हराकर मकाऊ ओपन खिताब जीत लिया है। दीपिका ने विश्व की दूसरी वरीयता प्राप्त नताली को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में दीपिका और राशेल के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ यौर दीपिका ने 42 मिनट चले मुकाबले में राशेल को 12-10, 5-11, 11-7, 11-9 से मात दे दी।
17वीं विश्व वरीयता प्राप्त दीपिका ने मैच के बाद कहा, "ऐसा महसूस हो रहा है जैसे गर्मियों में किया गया अभ्यास और प्रशिक्षण सफल हुआ। सेमीफाइनल में नताली को हराकर मेरा आत्मविश्वास काफी बढ़ा। वह सर्किट में सबसे अनुभवी खिलाड़ी थी।"
दीपिका स्क्वैश की शीर्ष 10 खिलाड़ियों को मात देने वाली पहली भारतीय स्क्वैश खिलाड़ी हैं, और उन्होंने इसी महीने इससे पहले एक अन्य उच्च वरीय खिलाड़ी आस्ट्रेलिया की कैसी ब्राउन को भी मात दी थी। दीपिका का कहना है कि इस जीत के बाद उन्हें आगे और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी और वह इसी तरह की कई और जीत की उम्मीद करती हैं।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:01 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
