Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप तक कप्तानी और बढ़ी हुई शक्तियां चाहते हैं यूनुस

कराची, 15 अक्टूबर (आईएएनएस)। दो दिन पहले अपने पद से इस्तीफा देने वाले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान यूनुस खान ने कहा है कि अगर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) चाहता है कि वह अपने फैसले पर पुनर्विचार करें तो उसे 2011 विश्व कप तक के लिए टीम की कमान के साथ-साथ कुछ और शक्तियां उन्हें सौंपनी होंगी।

यूनुस ने दक्षिण अफ्रीका में खेली गई चैम्पियंस ट्रॉफी के दौरान न्यूजीलैंड के साथ हुए सेमीफाइनल मुकाबले में टीम की हार के बाद मैच फिक्सिंग के आरोपों से तंग आकर मंगलवार को इस्तीफा दे दिया था। पीसीबी ने हालांकि उन्हें अपने फैसला पर फिर से विचार करने को कहा है।

एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया कि यूनुस ने बुधवार को पीसीबी अध्यक्ष एजाज बट्ट से मुलाकात करके अपनी बात उनके सामने रख दी है।

सूत्र के मुताबिक यूनुस ने बट्ट से कहा कि वह इस बात को लेकर खासे दुखी हैं कि टीम में उनके स्थान को लेकर तरह-तरह की बातें की जा रही हैं और पीसीबी के कुछ खेमों में शाहिद अफरीदी को एकदिवसीय कप्तान बनाने की बात चल रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:25 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+