रोनाल्डीनियो ने फ्लामेंगो के लिए किया पहला गोल
रोनाल्डीनियो ने रविवार को फ्लामेंगो के लिए अपना पहला पेशेवर मैच खेला और मध्यांतर से पहले पेनाल्टी के माध्यम से गोल करने में सफल रहे। फ्लामेंगो ने रियो डी जेनेरियो में खेले गए इस मैच में बोवाविस्ता को 3-2 से पराजित किया।
रोनाल्डीनियो के गोल और इस जीत ने फ्लामेंगो को गुनाबारा कप के सेमीफाइनल में पहुंचा दिया है। साथ ही साथ फ्लामेंगो ने इस टूर्नामेंट में अपनी लगताार छठी जीत दर्ज की।
दक्षिण अफ्रीका में बीते वर्ष आयोजित फीफा विश्व कप में खेलने से वंचित रहे फीफा के पूर्व वर्ष के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रोनाल्डीनियो ने स्थानांतरण प्रक्रिया के तहत फ्लामेंगो के लिए खेलने की इच्छा जताई थी।
रविवार को खेले गए अन्य मुकाबलों में बोटाफोगो ने ब्राजीलियाई राष्ट्रीय लीग के चैम्पियन फ्लूमेंसी को 3-2 के अंतर से मात दी। बोटाफोगो के लिए उरुग्वे के स्ट्राइकर सबास्टियन अबरू और अर्जेटीना के फारवर्ड जर्मेन हेरारा ने एक-एक गोल किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications