फाइनल से पहले ही सोशल मीडिया में स्वर्ण पदक विजेता बन गईं दीपा करमाकर
नई दिल्ली। भारत की स्टार जिमनास्ट और पदक की प्रबल दावेदार दीपा करमाकर से देशवासियों को रियो ओलम्पिक में काफी उम्मीदें हैं। इस दौरान सोशल मीडिया पर कुछ पेजों ने उन्हें फाइनल से पहले ही स्वर्ण पदक विजेता बना दिया है। दीपा के गोल्ड मेडल जीतने की फर्जी तस्वीर हर ओर वायरल हो रही है।
दीपा करमाकर से जुड़ी यह फर्जी तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही है। वहीं जिन लोगों को इस बात की जानकारी है कि खेल का फाइनल 14 अगस्त को है वो लोगों को आगाह कर रहे हैं कि पोस्ट फर्जी है। फेसबुक पर प्राउड टू बी एन इंडियन नाम के एक पेज पर दीपा की स्वर्ण पदक के साथ तस्वीर के साथ खिलाड़ियों की तालिका भी लगाई गई है।
14 अगस्त को है मुकाबला
आपको बता दें कि पदक के लिए दीपा का फाइनल मुकाबला 14 अगस्त को है। दीपा करमाकर ने रविवार को तीसरी सबडिवीजन क्वॉलिफाइंग स्पर्धा के वॉल्ट में 14.850 अंक के साथ आठवें स्थान पर थीं। दीपा के फाइनल्स में प्रवेश करने से भारतीयों की उम्मीदें उनसे काफी बढ़ गई हैं। गौरतलब है कि दीपा करमाकर ओलंपिक में जाने वाली भारत की पहली महिला जिमनास्ट हैं।
ये है वो पोस्ट
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

