Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

डब्ल्यूटीए रैंकिंग : शीर्ष पर पहुंचीं क्लाइस्टर्स

क्लाइस्टर्स ने शुक्रवार को पेरिस इंडोर टेनिस स्पर्धा के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में आस्ट्रेलिया की जेलेना डोकिच को हराते हुए अपने लिए यह कुर्सी आरक्षित कराई थी।

क्लाइस्टर्स 8835 अंकों के साथ तालिका में तीसरी बार पहले स्थान पर पहुंची हैं जबकि डेनमार्क की कैरोलिन वोजनियास्की 8655 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर हैं।

चार बार ग्रैंड स्लैम जीत चुकीं क्लाइस्टर्स ने इस वर्ष आस्ट्रेलियन ओपन खिताब जीता है। वोजनियास्की तीसरी ऐसी खिलाड़ी हैं, जो बिना कोई ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हुए इस कुर्सी तक पहुंची थीं।

इससे पहले रूस की दिनारा सफीना और क्रोएशिया की जेलेना जानकोविक 2008 में सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला खिलाड़ी रह चुकी हैं। दोनों के नाम एक भी ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं है।

वर्ष 2007 में टेनिस से संन्यास लेने के बाद 2009 में वापसी करते हुए अमेरिकी ओपन खिताब जीतने वाली क्लाइस्टर्स ने कहा, "मैं सर्वोच्च वरीयता की कुर्सी दोबारा हासिल करके बेहद खुश हूं।"

एक बच्ची की मां क्लाइस्टर्स पहली बार 2003 में और फिर 2006 में सर्वोच्च वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी बनी थीं।

ताजातरीन सूची में रूस की वेरा ज्योनारेवा तीसरे स्थान पर हैं। वह इस सप्ताह नफा-नुकसान से दूर रही हैं। इसके अलावा शीर्ष-12 में शामिल बाकी सभी खिलाड़ी भी इस सप्ताह अपने स्थान पर बनी हुई हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Story first published: Monday, February 14, 2011, 19:00 [IST]
Other articles published on Feb 14, 2011
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+