दक्षिण अफ्रीका ने तीन विकेट गंवाए (लीड-1)
खबर लिखे जाने तक दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 10 ओवर की समाप्ति तक तीन विकेट के नुकसान पर 35 रन बना लिए थे। अब्राहम डिविलियर्स तीन चौकों की मदद से 13 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि एल्वारो पीटरसन ने खाता नहीं खोला था।
मेजबान टीम ने सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला (11), कप्तान ग्रीम स्मिथ (2) और जीन पॉल डुमिनी (6) के विकेट गंवाए हैं। दो विकेट जेम्स एंडरसन के खाते में गए हैं जबकि स्टुअर्ट ब्रॉड ने एक सफलता हासिल की है।
पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। जोहांसबर्ग में खेला गया पहला मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था जबकि केपटाउन में खेले गए दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड ने सात विकेट से जीत हासिल की थी।
इसके बाद केपटाउन में ही खेले गए तीसरे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने 121 रनों से जीत हासिल करके शानदार वापसी की थी।
इस मैच के लिए दक्षिण अफ्रीका ने दो परिवर्तन किए हैं। जांघ की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से परेशान चल रहे तेज गेंदबाज डेल स्टेन की जगह हरफनमौला चार्ल लैंगवेल्ट को टीम में शामिल किया गया है जबकि जोहान बोथा ने रुएलोफ वान डेर मर्व की जगह ली।
दूसरी ओर, इंग्लैंड की टीम ने बिना परिवर्तन के इस मैच में खेलने का फैसला किया है। तेज गेंदबाज एंडरसन के टखने में हल्की चोट है लेकिन इसके बावजूद टीम प्रबंधन ने उन्हें खेलने की इजाजत दी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications