राष्ट्रमंडल खेल : आधी रात के बाद भी चलेगी मेट्रो
एक अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय सचिवालय से सरिता विहार मेट्रो खंड पर अतिरिक्त ट्रेनों की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने बताया कि खेलों के उद्घाटन समारोह के दिन (तीन अक्टूबर) को मेट्रो ट्रेनों को रात के एक बजे तक चलाया गया था। यदि समापन समारोह के दिन (14 अक्टूबर) को भी मेट्रो परिचालन समय में विस्तार किया गया तो यह मेट्रो के परिचालन समय रात के ग्यारह बजे के बाद दूसरी बार विस्तार होगा।
अधिकारी ने बताया, "समापन समारोह के चलते यातायात प्रतिबंध लागू होने से मेट्रो में ज्यादा भीड़ होने की उम्मीद है।"
उन्होंने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए जंगपुरा और जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशनों पर अतिरिक्त निर्देश लगाए गए हैं।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पहुंचे यात्रियों के लिए गेट नंबर 14 से स्टेडियम में प्रवेश करना सबसे नजदीक होगा। वहीं, जंगपुरा मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के लिए गेट नंबर नौ से प्रवेश करने पर स्टेडियम नजदीक पड़ेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications