पैराग्लाइडिंग स्पर्धाओं के लिए तैयार किया जा रहा बीर बिलिंग
शिमला, 18 अक्टूबर (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश के पर्वतीय पर्यटक शहर बीर बिलिंग को विश्वस्तरीय पैराग्लाइडिंग स्पधार्आओं के लिए तैयार किया जा रहा है। बीर बिलिंग को विश्व के सर्वोत्तम 'एरो स्पोर्ट्स' स्थलों में एक माना जाता है।
कांगड़ा जिले में स्थित यह स्थान समुद्रतल से 2290 मीटर की ऊंचाई पर है। शिमला से 300 किलोमीटर दूर इस स्थान पर वार्षिक प्री-वर्ल्ड कप पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाना था लेकिन फिलहाल उसे टाल दिया गया है।
पर्यटन विभाग के निदेशक अरुण शर्मा ने बताया कि इस स्थान को इस तरह विकसित किया जा रहा है कि यहां से एक साथ 100 ग्लाइडर उड़ान भर सकें। फिलहाल 30-40 ग्लाइडर एक साथ उड़ान भर सकते हैं।
शर्मा ने बताया, "केंद्र सरकार ने इस स्थान के विकास के लिए 1.27 करोड़ रुपये जारी किए हैं। इस स्थान का विकास करके हम विश्व पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप के आयोजन के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर सकेंगे।"
बीर बिलिंग में पिछले साल अक्टूबर में एक पैराग्लाइडिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई थी, जिसमें 100 ग्लाइडरों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 48 विदेशी थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications