क्रिकेट विश्व कप : दक्षिण अफ्रीका के सामने 223 रनों का लक्ष्य
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 47.3 ओवरों में 222 रन बनाए। उसका दूसरा विकेट 113 रन के कुल योग पर गिरा था और फिर खराब बल्लेबाजी के कारण पूरी टीम 109 रन जोड़कर पेवेलियन लौट गई।
वेस्टइंडीज की ओर से डेरेन ब्रावो ने सर्वाधिक 73 रनों का योगदान दिया जबकि उनके बड़े भाई ड्वेन ब्रावो ने 40 रनों की तेज पारी खेली। सलामी बल्लेबाज ड्वेन स्मिथ ने 36 रन जोड़े।
इसके अलावा शिवनारायण चंद्रपॉल ने 31 रनों का योगदान दिया जबकि पूर्व कप्तान क्रिस गेल (2), रामनरेश सरवन (2), केरेन पोलार्ड (0), कप्तान डेरेन सैमी (0) ने निराश किया। सुलेमान बेन ने छह रन बनाए जबकि केमर रोच दो रन पर नाबाद लौटे।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से अपना पहला एकदिवसीय मैच खेल रहे लेग स्पिनर इमरान ताहिर ने अपनी प्रतिभा की झलक दिखाते हुए चार विकेट झटके। तेज गेंदबाज डेल स्टेन को तीन सफलता मिली जबकि मैच का पहला ओवर वाले ऑफ स्पिनर जोहान बोथा ने दो विकेट हासिल किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications