क्रिकेट विश्व कप : 112 रन पर आयरलैंड के 5 विकेट गिरे (लीड-6)
आयरलैंड का पहला विकटे पॉल स्टर्लिग (9) के रूप में गिरा। पॉल को अब्दुर रज्जाक ने पेवेलियन की राह दिखाई। इसके अलावा आयरलैंड ने कप्तान विलियम पोर्टरफील्ड ( 20), एड जायस (16), नियाल ओ' ब्रायन (38) और एंड्रयू व्हाइट (10) के विकेट गंवाए हैं।
नियाल ने 52 गेंदोंे पर तीन चौके लगो जबकि पोर्टरफील्ड ने 30 गेंदों की पारी में दो बार गेंद को सीमा रेखा के बाहर भेजा। केविन ओ' ब्रायन 10 तथा आंद्रे बोथा ने खाता नहीं खोला है।
इससे पहले, टॉस जीतने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान टीम ने निराशाजनक बल्लेबाजी करते हुए 49.2 ओवरों में सभी विकेट गंवाकर 205 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने सर्वाधिक 44 रन जोड़े जबकि रकीबुल हसन ने 38 और मुशफिकुर रहीम ने 36 रनों का योगदान दिया।
अंतिम क्षणों में नईम इस्लाम ने भी 29 रन बनाए। अनुशासित गेंदबाजी करने वाले आयरलैंड की ओर से आंद्रे बोथा ने सर्वाधिक तीन विकेट अपनी झोली में डाले। इसके अलावा जॉर्ज डाकरेल और ट्रेंट जॉन्सटन ने दो विकेट लिए। बांग्लादेश के दो खिलाड़ी रन आउट हुए।
बांग्लादेश के पास बड़ा स्कोर खड़ा करने का शानदार मौका था। तमीम और इमरुल कायेस की जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 6.3 ओवरों में 53 रन जोड़कर उसे मनमाफिक शुरुआत दी थी लेकिन बाद में आने वाले बल्लेबाज इस मौके का फायदा नहीं उठा सके।
बांग्लादेश ने एक समय 86 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे लेकिन इसके बाद रहीम और रकीबुल ने पांचवें विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी कर विकेटों के पतझड़ को रोकने का काम किया।
सबसे पहले कायेस विदा हुए थे। कायेस ने 12 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 12 रन बनाए जबकि 61 रन के कुल योग पर जुनैद सिद्दीकी का विकेट गिरा। जुनैद तीन रन बना सके।
दूसरे छोर पर तमीम एक के बाद एक अच्छे शॉट खेलते हुए स्कोर में इजाफा कर रहे थे लेकिन 68 रन के कुल योग पर वह भी पेवेलियन लौट गए। तमीम ने 43 गेंदों पर सात चौकों की मदद से 44 रन बनाए।
मुशफिकुर और कप्तान शाकिब अल हसन ने इसके बाद टीम को मुश्किल से उबारने की जिम्मेदारी ली लेकिन 86 रन के कुल योग पर शाकिब भी आउट हो गए। बांग्लादेश के लिए यह बड़ा झटका था।
इसके बाद 147 रन के कुल योग पर मुशफिकुर का विकेट गिरा। मुशफिकुर ने 66 गेंदों प दो चौके लगाए। मोहम्मद अशरफुल से टीम के बड़े स्कोर की उम्मीद थी लेकिन वह एक बार फिर नाकाम हुए। वह सिर्फ एक रन बना सके।
रकीबुल ने 69 गेंदों पर एक चौके की मदद से 38 रनों की उपयोगी पारी खेली जबकि नईम ने 38 गेंदों पर तीन चौके लगाए। शैफुल इस्लाम (2) सस्ते में पेवेलियन लौटे जबकि अब्दुर रज्जाक ने 16 गेंदों पर 11 रन बनाए। रूबेल हसन दो रन बनाकर नाबाद लौटे।
बांग्लादेश की टीम अपना दूसरा मैच खेल रही है जबकि अभ्यास मैच में इंग्लैंड को हराने वाली आयरलैंड की टीम विश्व कप में अपने अभियान का आगाज कर रही है।
बांग्लादेश को 19 फरवरी को इसी मैदान पर भारत के साथ खेले गए उद्घाटन मुकाबले में 87 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। भारत की ओर से वीरेंद्र सहवाग ने इस मैच में 175 रनों की बेहतरीन पारी खेली थी।
ग्रुप-बी में बांग्लादेश और आयरलैंड के अलावा भारत, दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, नीदरलैंड्स और वेस्टइंडीज की टीमें हैं। इस ग्रुप में आयरलैंड को छोड़कर सभी टीमें एक-एक मैच खेल चुकी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications