क्रिकेट विश्व कप : क्या कहते हैं पाकिस्तानी अखबार (डायरी)
पाकिस्तान ने शनिवार को खेले गए एक अहम मुकाबले में श्रीलंका को 11 रनों से पटखनी देकर विश्व कप में लगातार दूसरी जीत दर्ज की थी। पाकिस्तान ने अपने पहले मुकाबले में केन्या को 210 रनों के भारी अंतर से हराकर विश्व कप में शानदार शुरुआत की है।
पत्र के मुताबिक अफरीदी ने कहा, "हमारे लिए यह बड़ी जीत है। मुझे लगता है कि श्रीलंका के खिलाफ जीत से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और ऐसा होना भी चाहिए। इसके अलावा इस जीत से हमें आगे के मैचों में बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी।"
विश्व कप में पाकिस्तान का अगला मुकाबला कनाडा के साथ तीन मार्च को कोलम्बो के आर.प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा।
अफरीदी ने कहा, "यह एक बड़ा मुकाबला था। मिस्बाह उल हक और यूनिस खान ने परिपक्व क्रिकेट खेली।"
----------------------
सलामी बल्लेबाजों की आक्रमकता पर रमीज ने उठाए सवाल
(द एक्सप्रेस ट्रिब्यून) : पूर्व कप्तान रमीज राजा ने पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाजों अहमद शहजाद और मोहम्मद हफीज की आक्रमकता को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पाकिस्तान ने आईसीसी क्रिकेट विश्व कप-2011 के अंतर्गत खेले गए अपने पहले मुकाबले में केन्या के खिलाफ महज 12 रन के कुल योग पर अपने दोनों सलामी बल्लाबाजों का विकेट गंवा दिया था। केन्या के खिलाफ ये दोनों बल्लेबाज संघर्ष करते नजर आए थे।
पत्र के मुताबिक रमीज ने कहा, "मुझे नहीं पता कि इन दोनों सलामी बल्लेबाजों ने रक्षात्मक रुख क्यों अपनाया। न्यूजीलैंड दौरे पर इन दोनों ने बेहतर खेल दिखाया था। इनको शीर्ष क्रम में आक्रामक रुख अपनाए रखना चाहिए थे।"
रमीज ने कहा, "पाकिस्तानी टीम के क्षेत्ररक्षण में सुधार हुआ है। एकदिवसीय मुकाबलों में क्षेत्ररक्षण का अहम रोल है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications