क्रिकेट विश्व कप-2011 : स्मिथ और डिविलियर्स की शतकीय साझेदारी (लीड-7)
डिविलियर्स ने 80 गेदों पर दो चौकों की मदद से 84 रन बनाए हैं जबकि ज्यां पाल ड्यूमिनी 21 गेंदों पर एक चौके की सहायता से 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।
स्मिथ 78 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 45 रन बनाने के बाद पेवेलियन लौटे। स्मिथ को केरन पोलार्ड ने बोल्ड किया। डिविलियर्स के साथ 23.3 ओवरों में 119 रनों की साझेदारी निभाने वाले स्मिथ ने 78 गेंदों का सामना करते हुए दो चौके लगाए।
यह अलग बात है कि 119 रनों की साझेदारी के दौरान डिविलियर्स ने अकेले 75 रन बटोरे लेकिन स्मिथ ने कप्तान की भूमिका को शानदार तरीके से अंजाम दिया।
दक्षिण अफ्रीका ने स्मिथ के अलावा सलामी बल्लेबाज हाशिम आमला और हरफनमौला जैक्स कैलिस के विकेट गंवाए हैं। आमला 15 गेदों पर दो चौकों की मदद से 14 रन बनाकर केमार रोच की गेंद पर विकेट के पीछे ड्वेन थॉमस के हाथों लपके गए जबकि कैलिस को सुलेमान बेन ने कप्तान डेरेन सैमी के हाथों कैच कराया।
सैमी की एक बाहर जाती गेंद पर बल्ला लगाने के बाद स्लिप में सैमी के हाथों लपके गए कैलिस ने चार रन बनाए। ग्रीम स्मिथ की तर्ज पर चलते हुए सैमी ने अपना पहला ओवर बेन के हाथों कराया। इस स्पिनर को शुरुआती ओवरों में विकेट लेने की जिम्मेदारा दी गई, जिसे उसने बखूबी निभाया।
इससे पहले, अपना पहला अंतर्राष्ट्रीय मुकाबला खेल रहे पाकिस्तान में जन्मे लेग स्पिनर इमरान ताहिर (41/4) प्रमुख तेज गेंदबाज डेल स्टेन (24/3) की शानदार गेंदबाजी की मदद से दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 222 रनों पर ढेर कर दिया।
विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर क्रिस गेल का विकेट मैच की तीसरी गेंद पर ही गिरने के बाद डेरेन ब्रावो और ड्वेन स्मिथ ने दूसरे विकेट के लिए 136 गेंदों पर 111 रनों की साझेदारी करके टीम में जो आत्मविश्वास पैदा किया था, उसका फायदा आगे आने वाले बल्लेबाज नहीं उठा सके।
पूर्व कप्तान शिवनारायण चंद्रपॉल (31) और हरफनमौला ड्वेन ब्रावो (40) ने हालांकि छोटी लेकिन उपयोगी पारियां खेलीं लेकिन रामनरेश सरवन (2) और खासकर दर्शकों के चहेते केरन पोलार्ड (0) का सस्ते में आउट होना वेस्टइंडीज को भारी महंगा पड़ा।
डेरेन के अलावा तीन अन्य बल्लेबाज सरवन, पोलार्ड और कप्तान डेरेन सैमी पगबाधा आउट करार दिए गए और इनमें से तीन मौकों पर रेफरल प्रणाली का उपयोग किया गया। डेरेन ने अपनी 82 गेंदों की पारी में आठ चौके और एक छक्का लगाया।
डेरेन का विकेट 113 रन के कुल योग पर गिरा था। इसके बाद मानो पूरी कैरिबियाई पारी भरभरी गई। बाकी के आठ बल्लेबाज 109 रन जोड़कर पेवेलियन लौट गए। डेरेन के साथ धीमी किंतु सावधान पारी खेल रहे स्मिथ ने 57 गेंदों पर तीन चौकों की सहायता से 36 रन बनाए। उनका विकेट 117 रन के कुल योग पर गिरा।
इसके बाद 120 रन के कुल योग पर सरवन विदा हुए। सरवन को ताहिर ने पगबाधा आउट करके पेवेलियन की राह दिखाई। सरवन के आउट होने के बाद ब्रावो बल्लेबाजी के लिए आए और चंद्रपॉल के साथ पांचवें विकेट के लिए 58 रन जोड़े।
इसके बाद ब्रावो का विकेट गिरा। ब्रावो 37 गेंद पर तीन छक्के और एक चौका लगाने के उतरांत मोर्ने मोर्कल के सीधे थ्रो पर डिविलियर्स द्वारा रन आउट कर दिए गए। वेस्टइंडीज के लिए यह बड़ा झटका था।
ब्रावो का विकेट 178 के कुल योग पर गिरा था। उसके बाद विकेटकीपर ड्वेन थॉमस बल्लेबाजी के लिए आए और चंद्रपॉल के साथ छठे विकेट के लिए 31 रनों की उपयोगी साझेदारी निभाई।
209 के कुल योग पर चंद्रपॉल भी पेवेलियन लौट गए। उन्होने 51 गेंदों पर एक चौका और एक छक्का लगाया। चंद्रपॉल की विदाई के बाद केरन पोलार्ड से दर्शकों को और वेस्टइं़डीज को काफी उम्मीद थी लेकिन वह भी निराशाजनक ढंग से पगबाधा ्रआउट हो गए।
पोलार्ड खाता भी नहीं खोल सके। पोलार्ड के बाद कप्तान डरेन सैमी (0) को भी डेल स्टेन ने अपना शिकार बनाया। सुलेमान बेन ने छह रन बनाए जबकि केमर रोच दो रन पर नाबाद लौटे। दक्षिण अफ्रीका की ओर से मैच का पहला ओवर फेंकने वाले ऑफ स्पिनर जोहान बोथा ने दो विकेट हासिल किए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications