Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

पाकिस्तान ने दिया 318 का लक्ष्य

उमर अकमल और मिसबाह उल हक़ ने तेज़ी से रन बनाकर पाकिस्तान को 300 का स्कोर पार करने में मदद की

पाकिस्तान ने उमर अकमल के तेज़ी से बनाए अर्द्धशतक की मदद से कीनिया के विरुद्ध 317 रनों का स्कोर खड़ा कर लिया है.

पाकिस्तानी कप्तान शाहिद अफ़रीदी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी का फ़ैसला किया, शुरुआती झटकों के बाद कामरान अकमल, यूनुस ख़ान, मिसबाह उल हक़ और उमर अकमल के अर्द्धशतकों ने टीम को 300 का स्कोर पार करने में मदद की.

पाकिस्तान की शुरुआत धीमी रही और छठे ओवर में टीम का स्कोर 11 रन था कि एलिया ओटियानो की गेंद पर मोहम्मद हफ़ीज़ का कैच सेरेन वॉटर्स ने पकड़ा.

अभी एक ही रन और जुड़ा था कि अहमद शहज़ाद टॉमस ओडोयो की गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने 18 गेंदें खेलकर सिर्फ़ एक रन बनाए थे.

इसके बाद कामरान अकमल और पूर्व कप्तान यूनुस ख़ान ने मिलकर पारी को सँभाला और तीसरे विकेट के लिए 98 रनों की साझेदारी की. उस समय विकेटकीपर कामरान 55 रन बनाकर आउट हुए.

कामरान के आउट होने के बाद फ़ॉर्म में चल रहे बल्लेबाज़ मिसबाह उल हक़ ने यूनुस ख़ान का साथ दिया और 155 रनों के स्कोर पर यूनुस ख़ान स्टीव टिकोलो की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए.

मिसबाह और उमर

इससे पहले यूनुस ख़ान ने भी अर्द्धशतक जमाया

पाकिस्तान ने अंपायर के फ़ैसले के विरुद्ध अपील की मगर उनकी अपील ख़ारिज हो गई और यूनुस को पैवेलियन लौटना पड़ा. उन्होंने भी 55 रन बनाए.

अब मिसबाह का साथ देने मैदान में उतरे कामरान के भाई उमर अकमल. उमर ने आठ चौकों और एक छक्के की मदद से 52 गेंदों में 71 रन बनाए जबकि मिसबाह ने भी अर्द्धशतक बनाया. एक चौके और दो छक्के की मदद से 65 रन बनाकर मिसबाह कप्तान जिमी कमांडे की गेंद पर ओटिएनो के हाथों लपके गए.

इसके बाद पाकिस्तान के विकेट तेज़ी से गिर गए. कप्तान अफ़रीदी सिर्फ़ सात रन बना सके और पूरी टीम ने 50 ओवरों में सात विकेट के नुक़सान पर 317 रनों का स्कोर खड़ा किया.

कीनिया की लचर गेंदबाज़ी का अंदाज़ा इसी बात से लग सकता है कि उन्होंने 46 अतिरिक्त रन दिए जिनमें 37 वाइ़ड और छह नो बॉल थीं. इन आँकड़ों के हिसाब से कीनिया ने सात ओवर अतिरिक्त डाले.

कीनिया के टॉमस ओडोयो तीन विकेट लेकर सबसे सफल गेंदबाज़ रहे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+