Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

श्रीलंका को 278 रनों का लक्ष्य

कोलंबा के आर प्रेमदासा स्टेडियम में चल रहे विश्व कप के एक मैच में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 278 रनों का लक्ष्य रखा है. यूनुस ख़ान और मिसबाहुल हक़ ने शानदार बल्लेबाज़ी की.

पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 277 रन बनाए. मिसबाहुल 83 रन बनाकर नाबाद रहे जबकि यूनुस ख़ान ने 72 रनों की पारी खेली.

पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फ़ैसला किया.

पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और अहमद शहज़ाद सिर्फ़ 13 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

मोहम्मद हफ़ीज़ और कामरान अकमल ने अच्छी साझेदारी शुरू की और एक समय पाकिस्तान की पारी काफ़ी अच्छी चल रही थी.

लेकिन ग़लतफ़हमी के कारण मोहम्मद हफ़ीज़ रन आउट हो गए. उन्होंने 39 रन बनाए. उसके बाद कामरान अकमल और यूनुस ख़ान ने भी साझेदारी की कोशिश की लेकिन ये साझेदारी भी ज़्यादा समय तक नहीं चली.

कामरान अकमल 39 रन बनाकर आउट हो गई. लेकिन इसके बाद मिसबाहुल हक़ और यूनुस ख़ान ने बेहतरीन साझेदारी की. एक समय तो लग रहा था कि पाकिस्तान 300 से ज़्यादा रन बनाएगा.

दोनों ने चौथे विकेट के लिए 108 रनों की अहम साझेदारी की. यूनुस ख़ान ने एक बार फिर अच्छी बल्लेबाज़ी की और 76 गेंद पर 79 रन बनाए.

लेकिन पाकिस्तानी पारी के हीरो रहे मिसबाहुल हक़, जिन्होंने 83 रन बनाए. बीच में कप्तान शाहिद अफ़रीदी ने 12 गेदों पर 16 रन बनाकर रन जोड़ने की कोशिश की.

पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में कीनिया को 205 रनों से मात दी थी, तो श्रीलंका ने कनाडा को 210 रनों से मात दी थी.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:59 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+