क्रिकेट विश्व कप : क्या कहते हैं बांग्लादेशी अखबार (डायरी)
विश्व कप के अंतर्गत शुक्रवार को खेले गए अपने पहले मुकाबले में आयरलैंड को बांग्लादेश के हाथों 27 रनों से मात खानी पड़ी थी।
पत्र के मुताबिक, पोर्टरफील्ड ने कहा, "हमने पहले मुकाबले में अच्छा प्रदर्शन नही किया। हमें बल्ले से शानदार प्रदर्शन करना होगा और हम वापसी के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"
पोर्टरफील्ड ने कहा, "टूर्नामेंट में बने रहने के लिए आपको लगातार अच्छा खेल दिखाना होगा। हमें अभी और मुकाबले खेलने हैं। हमें इस टूर्नामेंट में दिखा देना है कि हम क्या कर सकते हैं।"
आयरलैंड का अगला मुकाबला चार मार्च को वेस्टइंडीज के साथ मीरपुर के शेर-ए- बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा।
-------------------
अब तक हमने बेहतरीन क्रिकेट खेली है : तमीम
(डेली स्टार) : बांग्लादेशी क्रिकेट टीम के उप कप्तान तमीम इकबाल ने कहा है कि उनकी टीम ने विश्व कप-2011 के अपने शुरुआती दो मुकाबलों में शानदार क्रिकेट खेला है।
विश्व कप के उद्घाटन मुकाबले में बांग्लादेश को भारत के हाथों 87 रनों से शिकस्त खानी पड़ी थी वहीं दूसरे मुकाबले में उसने आयरलैंड को 27 रनों से हराया था।
पत्र के मुताबिक तमीम ने कहा, "मैं पूरी तरह इस बात से आश्वस्त हूं कि हमने दोनों मुकाबलों में बेहतर क्रिकेट खेला है। एक मुकाबले में हमारे बल्लेबाजों ने बढ़िया प्रदर्शन किया वहीं दूसरे मुकाबले में गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की। हमें बड़ी टीमों के खिलाफ अगर जीत हासिल करनी है तो सभी क्षेत्रों में हमें अच्छा प्रदर्शन करना होगा।"
आयरलैंड के खिलाफ तमीम ने 44 रन की शानदार पारी खेली थी। बांग्लादेश ने पिछले वर्ष अपने घर पर न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे को एकदिवसीय श्रृंखला में मात दी थी।
तमीम ने कहा, "मैं हमेशा से कहते आया हूं कि जीत एक आदत होती है। हमने हाल में न्यूजीलैंड और जिम्बाब्वे को मुश्किल परिस्थितयों में हराया है। हमने मुश्किल के समय में मैच जीतना सीख लिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications