क्रिकेट विश्व कप : आस्ट्रेलिया ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला
नागपुर, 25 फरवरी (आईएएनएस)। आस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने जामथा के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आईसीसी विश्व कप-2011 के अंतर्गत खेले जा रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।
दोनों टीमों को ग्रुप 'ए' में रखा गया है और दोनों का यह दूसरा लीग मैच है। न्यूजीलैंड ने अपने पहले मुकाबले में केन्या को 10 विकेट से हराया था वहीं आस्ट्रेलिया ने अपने पहले मुकाबले में जिम्बाब्वे को 91 रनों से पराजित किया था।
आस्ट्रेलियाई टीम इस प्रकार है : रिकी पोंटिंग (कप्तान), शेन वाटसन, ब्रैड हैडिन, माइकल क्लार्क, डेविड हसी, कैमरन व्हाइट, स्टीवन स्मिथ, मिशेल जानसन, ब्रेट ली, जेसन क्रेजा और शॉन टेट।
न्यूजीलैंड की टीम इस प्रकार है : डेनियल विटोरी (कप्तान), मार्टिन गुपटिल, ब्रेंडन मैक्लम, जेसी राइडर, रॉस टेलर, जेम्स फ्रेंकलिन, स्कॉट स्टायरिस, जेमी हाओ, नेथन मैक्लम, टिम साउदी और हामिश बैनेट।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications