वेल्स ओपन में खेलती नजर नहीं आएगी रूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी शारापोवा

नई दिल्ली। रूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी मारिया शारापोवा डब्ल्यूटीए इंडियन वेल्स ओपन में खेलते हुए नजर नहीं आएंगी। उन्होंने दाहिने कंधे में चोट के कारण वेल्स ओपन से हटने का फैसला लिया।इंडियन वेल्स ओपन टूर्नामेंट अगले महीने चार मार्च से 17 मार्च तक होगा। टूर्नामेंट में शारापोवा की जगह जर्मनी की मोना बार्थेल को शामिल किया है।

चार ग्रैंडस्लैम खिताब जीत चुकीं शारापोवा पिछले कुछ समय से कंधे की चोट से जूझ रही हैं। इसी चोट के चलते मारिया ने सेंट पीट्सबर्ग टेनिस टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया था। विश्व की नंबर एक टेनिस खिलाड़ी रह चुकीं शारापोवा पिछले महीने ऑस्ट्रेलियन ओपन में क्वार्टर फाइनल में भी जगह नहीं बना पाई थीं। इसके बाद उन्होंने कहा था कि वह अपने ग्रैंडस्लैम की संख्या बढ़ाएंगी।

इस टूर्नामेंट से नाम वापस लेने के बाद शारापोवा ने कहा कि मुझे पिछले और इस साल चोट से जूझना पड़ा है। डाॅक्टरों ने मुझे कंधे का ध्यान रखने के लिए कहा। शारापोवा ने कहा कि पिछले साल मेरे कंधे की चोट किसी से छिपी नहीं थी। मैं इससे जूझ रही हूं और मुझे अमेरिकी ओपन के बाद पीछे हटना पड़ा। मैं 21 वर्ष की उम्र से इसका सामना कर रही हूं। मेरे करियर के शिखर पर भी मुझे यह परेशानी हुई थी।

Read more about: maria sharapova tennis
Story first published: Friday, February 15, 2019, 20:32 [IST]
Other articles published on Feb 15, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+