आस्ट्रेलियाई टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम में टिम पेन की गैरमौजूदगी और कोटला की पिच के मिजाज को भांपते हुए कप्तान पोंटिंग ने सलामी बल्लोबाजी का मोर्चा खुद संभाला।
पोंटिंग ने शेन वाटसन के साथ मिलकर शुरुआत बेहद सूझ-बूूझ से और संभल कर की। वह कोई जोखिम लेने से बचते रहे और यह देखकर वाटसन भी अपना आक्रामक रवैया छोड़कर पारी सवारंते दिखे। खबर लिखे जाने तक वाटसन 41 और पोंटिंग 30 रन बनाकर नाबाद थे।
उल्लेखनीय है कि सात मैचों की श्रृंखला में दोनों ही टीमें 1-1 की बराबरी पर हैं। वडोदरा एकदिवसीय में आस्ट्रेलिया ने चार रनों और नागपुर एकदिवसीय में भारत ने 99 रनों से जीत दर्ज की थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*